Showing posts with label neta. Show all posts
Showing posts with label neta. Show all posts

Friday, 17 June 2016

डियर देश के नेता।

डियर देश के नेता, डियर देश के नेता।
तु तो बस है लेता, लेता, वापस कुछ ना देता।
डियर देश के नेता, डियर देश के नेता।।

जब जब होते नये चुनाव,
तु ले कटोरा आता हैI
नाक पौंछता छुटकु की तु,
फिर बड़कु सगं तु खाता है।।
दो पसिने बूँद जब,
तेरे माथे पर दिख जाती है।
चमचे वाले कैमरे से,
तब फोटो भी खिंच जाती है।।
बची कसर तो एप्पल से, सेल्फी ले ले बेटा।
डियर देश के नेता, डियर देश के नेता।

फिर जो तेरा नबंर लगता,
तु मुड़ के नहीं आता है।
ऐ सी वाले महलों में,
आराम तु फरमाता है।
रक्षक बनकर दूध का
तु बिल्ली सा मुस्काता है।
छाछ हमें तु बाँटता,
खुद रस मलाई खाता है।
मान गए ओ नेता तुझको, सबको खाबों में लपेटा।
डियर देश के नेता, डियर देश के नेता।।
@n@nt